– 11 साल में बदल दी सीहोर की सूरत
अनुराग शर्मा सीहोर
अब से 11 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व सीहोर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो अनुमान लगाया था या जैसा सोचा, ठीक वैसे ही सुदेश राय निकले हैं। सीहोर विधानसभा क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर सीहोर विधायक सुदेश राय पूरी तरह से खरे उतर रहे हैं। सीहोर विधायक सुदेश राय के कार्यकाल को 11 साल पूर्ण हो गए हैं। इन 11 साल के कार्यकाल में विधायक सुदेश राय ने सीहोर की सूरत ही बदलकर रख दी है।

आपको बतातें चले कि अब से 11 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव के मैदान में सुदेश राय निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे थे। जनता ने अनुमान लगाया था (सोचा था) कि राय परिवार समृद्ध परिवार है। शहर का विकास होगा। लोगों की इस सोच के अनुरूप ही विधायक सुदेश राय पूरी सीहोर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे हैं। सीहोर में सैकड़ाखेड़ी मार्ग, क्रिसंट से इंदौर नाका और बिलकिसगंज से शहर तक शानदार वीआईपी रोड शहर की पहचान बन गए हैं। इसके अलावा सरकार अस्पताल का भव्य भवन, निर्माणाधीन तहसील भवन के अलावा भी सीहोर से बरखेड़ाहसन तक की सडक़ और भी अनेक ऐसे काम हैं, जिनकी वजह से सीहोर की सूरत ही बदल गई है।