Let’s travel together.

डेंगू पॉजिटिव केसों की संख्या पहुंची एक सैकड़ा, लगातार बढ़ रहे हैं मरीज, अस्पताल में खुला डेंगू वार्ड

0 75

– दो बच्चों की हो चुकी है मौत इसलिए स्कूलों में चलाया जा रहा है अभियान

– डेंगू के 123 पॉजिटिव केस सामने आए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में डेंगू व मलेरिया के पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं इस समय 123 पॉजिटिव केस हो गए हैं। लगातार पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में डेंगू की रोकथाम को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड भी खोल दिया गया है जिसमें बीमार मरीजों को भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू व मलेरिया के बढ़ते पॉजिटिव केसों को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। लार्वा विनष्टीकरण के लिए लगातार दवा छिड़काव के अलावा लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

दो बच्चों की हो चुकी है मौत-

जिले में डेंगू के पॉजिटिव केस आने के अलावा पिछले दिनों दो बच्चों की भी डेंगू से मौत हो चुकी है। हालांकि शिवपुरी का स्वास्थ्य महकमा मौतों को लेकर बचाव की मुद्रा में है। जिन बच्चों की मौत हुई है उनके परिवारजनों का कहना है कि मृतक बच्चे डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे जिसमें बामौरकलां का एक बच्चा और शिवपुरी शहर का एक बच्चा शामिल है। बच्चों में पॉजीटिव केस बढ़ने के बाद स्कूलों में दवा छिड़काव के अलावा साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की टीम स्कूलों में जाकर लार्वा विनिष्टीकरण सहित जन जागरूकता अभियान चला रही है।

जिला अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड-

सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों के आसपास गंदगी ना होने दें, साफ सफाई रखें, ज्यादा दिनों तक पानी का भराव न होने दे। पानी की टंकी, टायर ट्यूब आदि में ज्यादा दिनों तक पानी में डेंगू का लार्वा पनपता है इसलिए सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि अभी तक 123 केस डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में डेंगू के पॉजिटिव केस सामने आने के बाद शिवपुरी जिला चिकित्सालय में डेंगू वार्ड की स्थापना भी की गई है जिससे पॉजिटिव कैसे आने वाले मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811