मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज और आसपास के ग्रामीण अंचलों में रेत, गिट्टी और मुरम का ओवरलोड डंपरों से परिवहन किया जा रहा है। साथ ही ओवरलोड डंपरों के कारण स्टेट हाइवे और कई गांवों की कई सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। शहरी क्षेत्र सहित कई ग्रामीण अंचलों से रोज 10 से अधिक रेत और गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर निकल रहे हैं। क्षेत्र की मुख्य सड़क से वाहन तेज रफ्तार से ओवरलोड परिवहन करते हुए वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। जिस कारण भोपाल विदिशा हाईवे पर ओवरलोड डंपरों से हादसों का अंदेशा बना हुआ है। डंपरों के ओवरलोड होने के कारण स्टेट हाइवे सहित गांवों की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा निरंतर हो रही हैं। साथ ही क्षेत्र की गिट्टी , रेत, मुरम भरकर ओवरलोड डंपर दिन और रात के समय परिवहन कर रहे हैं। इन डंपरों के ओवरलोड और तेजी से गुजरने के दौरान रोड पर रेत और गिट्टी का बिखराव भी होता है। जिसके चलते दूसरे दो पहिया वाहन फिसलकर हादसे का शिकार भी बन रहे हैं। क्षेत्र के ढाबों पर भी ओवरलोड डंपर घंटों खड़े रहते हैं। इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन और रात के समय डंपर चालक तेज रफ्तार के साथ वाहनों में ओवरलोड रेत और गिट्टी भरकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे हैं। दीवानगंज सहित अन्य क्षेत्र में रेत का परिवहन रोज हो रहा है। इसके अलावा रेत और गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर मेन रोड से होते ग्रामीण अंचलों में प्रवेश करते हैं। परसराम विश्वकर्मा, सुरेंद्र नायक, बताते हैं कि सुबह-सुबह जब हम घूमने के लिए भोपाल विदिशा हाई पर घूमने जाते हैं तो डंपर सड़कों पर इतने तेज निकलते हैं कि हमें डर लगता है कि कहीं किसी दिन कोई दुर्घटना ना हो जाए।