Let’s travel together.

दीवानगंज पुलिस ने जुआ खेलते हुए रेलवे स्टेशन  के पास से किया 5 जुआरियो को  गिरफ्तार

0 238

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से लगभग 15 हजार रुपए भी बरामद किया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी की गई।
दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी ने बताया कि रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा की रेल पटरी के पास कुछ लोग जुआ खेलने आ रहे थे। यह लोग अक्सर अपना स्थान बदलकर जुआ खेलते थे। लगातार मिल रही शिकायतों पर शुक्रवार शाम को आरक्षक राजू चौहान,सूरज वर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, संजय लवंशी रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा पहुंचे तो रेल की पटरी के पास पांच आरोपी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार हुए।
रघुवीर सिंह दांगी ने बताया कि मुखबिर से पता चला कि दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने रेलवे पटरी के समीप घेराबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पांचो पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811