Let’s travel together.

दशहरा पर नहीं होगा बीजेपी कार्यालय का भूमिपूजन! – रद्द हुआ सीएम-एक्स सीएम का दौरा

0 346

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय स्थित क्रिसेंट चौराहे के पास बनने वाले भारतीय जनता पार्टी कार्यालय निर्माण का भूमिपूजन दशहरा पर होना था, लेकिन व्यस्तताओं के चलते सीएम-पूर्व सीएम सीहोर नहीं आ रहे हैं, जिससे बताया कि जा रहा है भूमिपूजन कार्यक्रम को भी आगे बढ़ा दिया गया है। नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति से जब 12 अक्टूबर विजय दशमीं पर्व पर सीएम-पूर्व सीएम सहित अन्य अतिथियों द्वारा भूमिपूजन के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि अब भूमि पूजन आने वाले दिनों में होगा।
मालूम हो कि दशहरे वाले दिन सीहोर भाजपा कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाना था। भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारत सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होने थे। भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर दो दिन पहले जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य नेताओं ने निरीक्षण किया था, जबकि एक दिन पहले 10 अक्टूबर को कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह भी आयोजन को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे थे। लेकिन अब किन्हीं कारणों के चलते दशहरे पर होने वाला भूमिपूजन कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811