Let’s travel together.

शिवपुरी में खाद के लिए मारामारी, महिलाएं तक लग रही लाइनों में

0 64

 

– खाद केंद्र पर किसान की पुलिस ने कर दी मारपीट

– वीडियो वायरल होने के बाद चेता जिला प्रशासन

– रबी सीजन में किसानों को जूझना पड़ रहा है खाद की कमी से

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में रबी सीजन की बुवाई का काम शुरू हो चुका है। इस बीच खाद की कमी से किसान परेशान हैं। शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में तो किसान खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे देखे गए। यहां पर महिला किसान भी खाद के लिए लाइन में लगी देखी गईं। इस केंद्र पर अव्यवस्था का आलम यह रहा कि एक दूसरे पर किसान लाइन में ऊपर नीचे लदे देखे गए। वहीं दूसरी ओर शिवपुरी जिला मुख्यालय पर तो लुधावली स्थित खाद गोदाम पर कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा एक किसान की मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया है। यहां पर खाद केंद्र पर खाद लेने के लिए आए किसान के साथ तीन पुलिस कर्मियों ने मारपीट कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खाद के लिए परेशान महिलाएं लगी लाइन में-

शिवपुरी के अलावा पोहरी में खाद की कमी से किसान जूझ रहे हैं। पोहरी तहसील मुख्यालय पर खाद गोदाम पर पुरुष किसानों के अलावा महिलाएं भी लाइन में लगी देखी गई। यहां पर महिला किसानों ने बताया कि वह रात से ही खाद वितरण केंद्र पर आ जाती हैं लेकिन खाद नहीं मिल रहा है। इस केंद्र पर किसानों के बीच धक्का मुक्की भी देखी गई। पोहरी में खाद न मिलने के बाद कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी कि जिले में खाद की कमी नहीं हैं और व्यस्थाएं बनाए रखें।

पोहरी से कांग्रेस विधायक ने जताई नाराजगी-

पोहरी में खाद के लिए परेशान किसानों को लेकर कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने एक वीडियो जारी कर जिला प्रशासन से खाद की आपूर्ति समय पर करने की मांग की। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने आरोप लगाए कि जिला प्रशासन की लापरवाही की बजाए से खाद न मिलने से किसान परेशान हैं।

किसान की पुलिसकर्मियों ने की मारपीट-

लुधावली के खाद गोदाम पर खाद लेने पहुंचे एक किसान के साथ देहात थाना के तीन पुलिस कर्मियों ने मारपीट कर दी। किसान के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। देहात थाना में पदस्थ तीन पुलिसकर्मी ने पाइप और हाथ-पैरों से किसान को पीटा। इसी दौरान किसान के साथ मारपीट का वीडियो किसी अन्य किसान ने बना लिया और किसानों पर हुए इस अत्याचार को उजागर करने के लिए वीडियो वायरल कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |     नहीं थम रहे औद्योगिक हादसे अब एसकेएस में श्रमिक की हुई मौत,बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी छिना     |     51 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 7 दिन तक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन     |     मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप     |     नरखेड़ा बना आस्था और विकास का केंद्र, प्राचीन मंदिरों में उमड़ती श्रद्धा, सुविधाओं में भी तेजी से सुधार     |     पुलिस चौकी एवं कर्क रेखा के पास यातायात पुलिस द्वारा की वाहनों की सघन चेकिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811