रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर के वार्ड 11 इंद्रा नगर मंगल बाजार में कुछ लोगो द्वारा फायरिंग की गई।जिसके बाद नगर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इंद्रजीत चौहान द्वारा मंडीदीप थाने में शिकायत दर्ज कराई है।जिसमे 281,296,119/और 25/9 में मामला दर्ज किया है।वही दोनो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।जिस प्रकार से खुलेआम नगर में फायरिंग की घटना हुई है।इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंडीदीप थाने में पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
सुरेश मीना थाना प्रभारी मंडीदीप ने बताया कि फायरिंग करने वाले दोनो आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया गया है।वही इंद्रजीत चौहान की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।