Let’s travel together.

अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग घर गृहस्थी का सामान सहित 60 बकरा बकरी जल कर खाक, आठ घायल

0 61

आग लगने से करीब 8 से 10 लाख का नुकसान

जब तक दमकल पहुंची जल चुका था पूरा घर

ग्रामीणों की तत्परता से बुझी आग अन्यथा चपेट में आ सकते थे और भी कई मकान

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम चांदबढ़ में रात करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से अकील खां पुत्र इस्माइल खां के मकान में आग लग गई पड़ोसियों ने आग की लपटें उठती देख परिजनों को जगाया और सभी लोग आग बुझाने में जुट गए, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसने आकर आग को बढ़ाने से रोका लेकिन तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था घर में रखा घर गृहस्थी का सामान और घर के पिछले हिस्से में 60 बकरा बकरी भी आग की भेंट चढ़ गए जिन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं आठ बकरा बकरी घायल हुए हैं करीब इतने ही बकरा बकरी दूसरे हिस्से में बंधें हुए थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया लोगों की सतर्कता से परिजन आग की चपेट में आने से बच गए।
आग लगने का कारण अज्ञात है लेकिन शक जाहिर किया जा रहा है कि किसी ने आग जान बूझकर लगाई है रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग से घर गृहस्थी का समान और बकरा बकरी समेत जलने से करीब 10 लाख रुपए का नुकसान आंका जा रहा है सूचना पर सुबह ग्राम पंचायत के सचिव संजय दुबे सरपंच सविता अहिरवार मौके पर पहुंचे और हल्का पटवारी सहित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। अकील खान द्वारा थाने में बाकायदा इसकी रिपोर्ट की गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811