Let’s travel together.

मुहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर निकाला जाएगा विशाल जुलूस

0 138

-शहर कमेटी ने दी जानकारी

धीरज जॉनसन दमोह

ईद मिलादुन्नबी शहर कमेटी ने प्रेस-वार्ता आयोजित कर नगर वासियों को बधाई प्रेषित की और बताया कि इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव दमोह नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इस शुभ अवसर पर मुस्लिम समाज के द्वारा एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा, कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि 16 सितम्बर को प्रातः 8 बजे मुर्शिद बाबा मैदान में इस्लामिक ध्वजारोहण के पश्चात जुलूस शहर के मुख्य मार्गों के लिए प्रस्थान करेगा जो कुरैश मण्डी, गढ़ी मुहल्ला, पठानी मुहल्ला, रंगरेज मुहल्ला, महाकाली चौराहा से गुजरता हुआ लगभग 11.30 बजे घंटाघर पहुंचेगा यहाँ से टाकीज तिराहा, पुराना थाना होते हुए लगभग 1.30 बजे अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचेगा, जहां विधिवत समापन किया जाएगा। मीडिया को पर्व की विस्तृत जानकारी देते हुए यह भी बताया कि जुलूस, एकता और भाईचारे का संदेश देता है हमारे शहर में ये अमन व शांति का सुंदर प्रतीक रहा है। शहर कमेटी द्वारा सभी मीडिया बन्धुओं का स्वागत व सम्मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811