सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे सभी त्योहार मनाने का लिया संकल्प
मुस्लिम त्यौहार कमेटी का गठन
राहिल खान उपाध्यक्ष बने अजीम अहमद कोच अध्यक्ष
कृष्णकान्त सोनी सिलवानी रायसेन
शहर के एक मात्र सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को जोड़ने के उद्देश्य से मुस्लिम त्यौहार कमेटी अब नए ढंग से व्यवस्थित होने हेतु नगर अल फारुक मदर से स्थित मेहमान खाने में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जन की उपस्थिति में में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम त्योहार कमेटी की पुरानी कार्यकारिणी का आधिकारिक रूप से कार्यकाल समाप्त हो गया था युवा नेता पार्षद प्रतिनिधि और समाजसेवी मो. **कौसर खान** को समिति को सर्व सम्मति से मुस्लिम त्योहार कमेटी सिलवानी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। बैठक के दौरान संरक्षक मंडल के अलावा समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। नवनियुक्त मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष
श्री कौसर खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम त्योहार कमेटी के प्रति आस्था रखने वाले साफ छवि के युवाओं को आगामी कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से पालन किया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम त्योहार कमेटी के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में हर वार्ड में समिति के पदाधिकारियों के अलावा सभी समाज के युवाओं एवं वरिष्ठ जनों पदाधिकारियों को
इसमें अहम भूमिका दी जाएगी। सर्व सहमति से उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया राहुल खान कोच अध्यक्ष अजीम अहमद को नियुक्त किया गया। बैठक में न पार्षद शमीम काजी, पूर्व मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष इलियास ताज पार्षद हाफिज मंसूरी पार्षद गुड्डू पठान, पार्षद अजीम कुरेशी , माजिद रामपुरी, नफीस पत्रकार फेस भाई रकीब अहमद साउथ कुरैशी उमेश मंसूरी शफीक मुंशी कामरान खान कल मंसूरी माशूक ठेकेदार परवेज ठेकेदार , मोहम्मद सईद सऊद मेराजुद्दीन अकील खान, वाजिद राजा मसूद अली आदि उपस्थित रहे।