Let’s travel together.

पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा के नाम पर कंपनी ने दोगुना बढ़ा दिया प्रीमियम, पत्रकारों में आक्रोश

0 82

– जनसंपर्क आयुक्त को भेजा गया पत्र

– बढ़ा हुआ प्रीमियम वापस लिया जाए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मप्र सरकार द्वारा पत्रकारों को सुविधा देना तो दूर उनकी बीमा प्रीमियम राशि को भी बढ़ा रही है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के पत्रकार संगठनों में आक्रोश है। शिवपुरी में आक्रोशित पत्रकारों ने जनसंपर्क आयुक्त मध्य प्रदेश को कर बीमा प्रीमियम राशि कम करने और अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।
स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि इस वर्ष पत्रकार बीमा योजना की प्रीमियम राशि बढ़ाकर दोगुना कर दी गई है जिसे घटाने तथा अंतिम तारीख बढ़ाने के विषय का एक ज्ञापन दिया गया। उल्लेखनीय है कि पत्रकारों की बीमा राशि की किश्त भरने की अंतिम तारीख 20 सितंबर है और इस बार पत्रकारों द्वारा जो राशि भरी जाती है उसे राज्य सरकार ने दोगुना कर दिया है। उदाहरण के तौर पर अधिमान्य पत्रकार की 2 लाख रुपये की बीमा राशि की प्रीमियम पिछले वर्ष तक 2900 रुपये थी जिसे इस बार बढ़ाकर 6 हजार रुपया किया गया है। इस सौ प्रतिशत बेतहाशा वृद्धि के विरोध में स्थानीय पत्रकारों ने जनसंपर्क आयुक्त को आवेदन भेजा है एवं तत्काल इस वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की गई है। स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि अंतिम तिथि 20 सितंबर को एक माह के लिए आगे बढ़ाए जाने के साथ ही अधिमान्य पत्रकारों के साथ ही गैर अधिमानय पत्रकारों को भी बीमा प्रीमियम छूट का लाभ दिया जाए ताकि प्रदेश के पत्रकार सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811