Let’s travel together.

शिवपुरी नदी नाले उफान पर, कलेक्टर ने की अपील, लोग-जल संरचनाओं व पानी भराव वाले स्थानों से रहे दूर

0 126

-शिवपुरी जिले में दो दिन से भारी बारिश के बीच कई जगह नदी, नाले उफान पर हैं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में बीते दो दिन से भारी बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी में स्थिति यह है कि जिले के कई निचले इलाकों और बस्तियों में जल भराव की स्थिति के कारण लोग परेशान हैं। शिवपुरी जिले में दो दिन से भारी बारिश के बीच कई जगह नदी, नाले उफान पर हैं। खासकर जिले में सिंध नदी उफान पर हंै। सिंध नदी पर बने मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट गुरुवार को भी खोले गए। एक दिन पहले भी बांध के गेट खोले गए थे। इसके अलावा जिले के ग्राम बिल्लौआ और छर्च में रपटे पर पानी होने से कुछ लोग फस गए थे जिनके लिए स्कूल पंचायत भवनों में राहत कैंप बनाया और रुकने और खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई।
शिवपुरी के गुरावल में भी यही स्थिति निर्मित हुई। नाला उफान पर होने से आदिवासी बस्ती के 74 लोगों को सामुदायिक भवन में ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई। ग्राम सोनहेर में भी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। गुरावल में आदिवासी बस्ती के 39 परिवारों के 111 लोगों को राहत कैंप में शिफ्ट किया गया है। आज कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने राहत कैंप का जायजा लिया और सभी परिवारों से चर्चा की।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सभी जिले वासियों से अपील की है कि अभी लगातार वारिश हो रही है। जिससे जल संरचनाओं में जल स्तर बढ़ा है। नदियों, बांध में भी जल स्तर बढ़ गया है। नदी, नाले और अन्य जल भराव वाले स्थल और रपटे को पार न करें। अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। इसके लिए सभी से अपील की जा रही है। जान माल की क्षति न हो। इसलिए ऐसे स्थानों पर जाने से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811