Let’s travel together.

साँची नगर परिषद वार्ड 2 के उपचुनाव प्रचार में कांग्रेस नेताओ की आमद से दिलचस्प हुआ उपचुनाव 

0 125

 देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

नगर परिषद मे वार्ड नं 2 के पार्षद के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस की बीच मुकाबला कडा दिखाई देने लगा है भाजपा कांग्रेस के नेता अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों को जिताने ऐडी चोटी का जोर लगा रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड नं 2 के पार्षद के निधन के बाद रिक्त हुए वार्ड में निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव करवाये जा रहे है इस उपचुनाव में भाजपा ने स्वर्गीय पार्षद राजकुमार पाल के पुत्र हितेश पाल को अपना प्रत्याशी बनाते हुए सहानुभूति बटोरते हुए पुनः इस वार्ड मे अपनी पैंठ बरकरार रखने का प्रयास किया है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने इस वार्ड के उपचुनाव में प्रभुदयाल अहिरवार को प्रत्याशी बनाते हुए यह वार्ड भाजपा से छीनने की कोशिश शुरू कर दी हैं ।यह उपचुनाव अब दिलचस्प बनता दिखाई दे रहा है ।रविवार को भाजपा के विधायक डा प्रभूराम चौधरी सहित पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा राकेश तोमर सहित बडे नेताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने घर घर जाकर बोट मांगने शुरू किए तथा अपने प्रत्याशी को जिताने उसके पक्ष मे मतदान करने की अपील की ।

सुबह से ही कांग्रेस वरिष्ठ नेता डा, जीसी गौतम रायसेन नगर पालिका मे नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला नेता फजल अली शकील पटेल आशीष राजपूत अंकित मेहतो हकीम उद्दीन सोनू जैन भूरा शर्मा इशहाक अली रवि अहिरवार जितेंद्र अहिरवार मुशर्रफ कुरैशी पवन बनाफल इंद्रेश राठौर वसीम कुरैशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को वार्ड उपचुनाव में प्रभूदयाल अहिरवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।इस वार्ड के उपचुनाव में दोनों ही प्रमुख दलों के नेता अपने अपने प्रत्याशी को जिताने मे जोर लगा रहे है इससे यह उपचुनाव दिलचस्प हो गया है ।हालांकि भाजपा स्थानीय नेता इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जिताने के सपने संजोकर रखें थे परन्तु कांग्रेस नेताओं की सक्रियता से भाजपा नेताओं के सपने चकनाचूर हो कर रह गए ।तथा अब दोनों ही दलों के प्रत्याशियों मे कडा मुकाबला होने की संभावना बनती दिखाई देने लगी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811