Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरूवार 29 अगस्त 2024

0 121

मेष राशि-ऐसे व्यक्ति पर भरोसा न करें, जो रिस्की प्लान के जरिए आपको इन्वेस्ट करने का सुझाव दे रहा हो। तुरंत लाभ मिलने वाले ऑप्शन के बजाय सिक्योर ऑप्शन पर फोकस करें। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।  ऑफिस में कोई आपकी मदद मांग सकता है।

वृषभ राशि-अचानक आए खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है।  कुछ लोगों के लिए छुट्टी मनाने का सही समय है। क्रिएटिव व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बढ़िया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो अच्छी रकम कमाने में मदद करेगा। आपके किसी करीबी को आपके सपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है।

मिथुन राशि- पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।  सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। मेहमानों के आने से घर की रौनक काफी बढ़ जाएगी। बिजनेस के मामले में हो सकता है कि आपको जो प्रॉफिट चाहिए, वो न मिले।

कर्क राशि- पैसों के मामले में कुछ लोग काफी मुश्किल में आ सकते हैं। इसलिए बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न करें। घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। आप उन चीजों को जल्दी समझ लेते हैं, जो दूसरों को परेशान करती हैं।  शादी को लेकर और अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।

सिंह राशि-निवेश को लेकर आप मुश्किल में आ सकते हैं। घर का माहौल शांति भरा बना रहेगा। काम की वजह से कुछ लोग ट्रैवल कर सकते हैं। आपका कोई आइडिया मैनेजमेंट को पसंद आ सकता है। लव के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि-पने खर्चों को लेकर तनाव में हैं, वे अपने डर को दूर कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत रहने की उम्मीद है। आप पाएंगे कि आपके सभी डिसीजन में माता-पिता  सपोर्ट करेंगे। कुछ लोगों के लिए यात्रा का योग बन रहा है।  सकारात्मक सोच और काम करने के तरीके की तारीफ की जाएगी। अच्छी खबरें मिल सकती हैं।

तुला राशि- कमाई बढ़ाने के लिए किसी भी अवसर को हाथ से जाने न दें। आपको क्लाइंट को अपने हिसाब से काम करने के लिए मनाना होगा।  सफलता के कारण ऑफिस में किसी को  जलन हो सकती है। साथी के साथ नजदीकियां बढ़ाने के लिए घर के कामों में उनकी मदद करें।

वृश्चिक राशि- लंबी यात्रा का आनंद भी उठा सकते हैं। अपने समय को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करें। किसी दोस्त से मुलाकात होना आज संभव है। जरूरी या बड़े फैसले लेने से पहले, अपने गुरु या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

धनु राशि- आज सावधानी के साथ खर्च करने की सलाह दी जाती है।  सभी जरूरी काम समय पर पूरे कर लेने चाहिए।  मम्मी-पापा का हाल चाल भी लेते रहें। पॉजिटिव सोच बनाए रखने से मुश्किलों को पार करना आसान हो जाता है। अपने साथी के साथ कुछ टाइम स्पेंड करने का प्लान बनाएं।

मकर राशि- पैसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए का दिन अच्छा रहने वाला है। घर के किसी सदस्य की प्रगति से आप अच्छा मेहसूस कर सकते हैं।  रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं, उनके लिए रोमांचक ट्रिप पर जाने का अच्छा समय है।  लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।

कुंभ राशि- पैसे से जुड़े हर मामले पर आपको बारीकी से नजर रखने की जरूरत हो सकती है।  घर के कामों में अपनी मां या वाइफ की मदद कर सकते हैं। कुछ लोग अपने दोस्तों की कंपनी का आनंद ले सकते हैं। दिन जरूरी काम पूरा करने में जा सकता है। अपने साथी के साथ शाम बिताने की योजना बनाना अच्छा होगा।

मीन राशि- कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं।  समय और पैसे की बर्बादी करने से बचें। कोई ऐसा काम, जो लंबे समय से शुरू करने की जरूरत थी, आज हो सकता है। वजन पर नजर रखने से मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। आप आर्थिक रूप से स्टेबल रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |     सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत     |     बेटी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है- रूचिवर्धन मिश्रा      |     गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे     |     215 दिव्यांगजनों को मौके पर मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कोलकाता की दिव्यांग टीम का मंच पर हुआ सम्मान     |     नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811