Let’s travel together.

सप्त दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

0 167

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरखेडा के बद्री धाम मंदिर पर सप्त दिवसीय भागवत कथा आयोजन हो रहा है। जिसमें  लेकर कलश यात्रा निकाली गई थी तो वही  को भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया तो   कथावाचक राकेश महाराज नीनोद एवम महंत श्री श्री 1008 परम दास त्यागी महाराज द्वारा कथा में बताया गया कि गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। कथा व्यास ने बताया श्रीकृष्ण का कहना था इंद्र मेघों का राजा है। पानी बरसाना उनका काम है, इसके लिए उनकी पूजा की जाए आवश्यक नहीं। अनुचित मांगो का विरोध जरूरी है। कथा व्यास ने विस्तार पूर्वक कृष्ण की लीला का वर्णन इस प्रकार किया।

वृंदावनवासी अच्छी फसल के लिए इंद्र देवता की पूजा किया करते थे, और धूमधाम से उत्सव मनाया जाता था। इंद्र को अपनी शक्तियों और पद पर घमंड हो गया। जिसे नष्ट करने के लिए श्रीकृष्ण ने एक लीला रची। श्रीकृष्ण ने नगरवासियों को समझाया कि गोवर्धन पर्वत की उपजाऊ धरती के कारण ही वहां पर घास उगती है, जिसको उनके गाये, बैल, व पशु चरते हैं। जिसके बाद उन्हें उनसे दूध मिलता है, साथ ही वह खेत जोतने में मदद करते हैं। उन्होंने इंद्र की पूजा छोड़कर गोवेर्धन की पूजा करने को कहा। श्रीकृष्ण की बात मानकर बृजवासियों ने इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू की, जिससे इंद्र कुपित हो गए। वृन्दावन पर मूसलधार बारिश शुरू कर दी। इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए श्री कृष्ण ने अपने बाएं हाथ की कनिष्ठ अंगुली पर पूरे गोवर्धन पर्वत को उठा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811