Let’s travel together.

सीआरपीएफ बी/41 बटालियन द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

0 54

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले के दीवानगंज के पास भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित ग्राम बालमपुर चौक से सीआरपीएफ बी/41 बटालियन द्वारा सहायक कमाण्डेन्ट कुमारी रजितां के नेतृत्व मे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा बालमपुर से ग्राम गीदगढ़ तक निकाली गई। इस दौरान ग्रामीण और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में बी/41 बटालियन के द्वारा स्थानीय लोगों एवं आम जनता को जागरूक किया गया ताकि लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को अपने अपने घरों के छतों पर तिरंगा झण्डा लगाकर देश की आजादी का जश्न मनाएं।


बी/41 बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ बालमपुर और ग्राम गीदगढ़ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट कुमारी रजितां ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहराने के लिए जागरूक करना है। जिससे लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो सके एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और भी ज्यादा बढ़ सके।

कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अजीत सिंह, महेश्वर साहित्य सीआरपीएफ बी 41 एवं डी 41 के कुल 50 जवान शामिल हुए। वहीं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं ग्रामीण महिलाएं पुरुष सहित 200 लोग से अधिक मौजूद रहे।
इस दौरान गीदगढ़ के पूर्व सरपंच वृंदावन शर्मा, बालमपुर के पूर्व सरपंच हरी मीणा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811