Let’s travel together.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जलाया बांग्लादेश का पुतला

0 157

 

अनुराग शर्मा सीहोर

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अंतरिम सैन्य सरकार की स्थापना के बाद हो रही हिंसा में हिंदुओं की हत्या, लूटपाट की घटना को लेकर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। सोमवार को शहर के लीसा टाकीज चौराहे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर घोर अत्याचार कर उनकों देश छोडऩे के लिए विवश कर दिया गया। इसलिए केंद्र सरकार को संज्ञान लेकर विदेशों में बसे हिंदुओं की सुरक्षा को कड़े कदम उठाने चाहिए।
बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का पुतला फूंका गया, भाजपा कार्यकर्ता ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं, मंदिरों, महिलाओं और व्यवसायिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। जबसे सत्ता परिवर्तन हुआ है। बांग्लादेश में माहौल तनाव पूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक गगन नामदेव धर्मेंद्र काका कन्हैयालाल मालवीय अखिलेश कौशल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील राय मंजूर अली फेस पठान, प्रणय शर्मा समीर नानू सेन ऋषि सोनी पप्पू नेता तुषार सोनी, सरफराज, आसीम, युनूस, फैसल खान, सउद, कय्यूम, समीर, बिट्टू, अबूवकर, वाहिद, आशिम, आशु, शहरूख, अबूजर, सैफ अली, अमजद अली आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811