Let’s travel together.

हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत मंडीदीप में निकली गई तिरंगा साइकिल रैली

0 161

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में हर घर तिरंगा के तहत नगर पालिका परिषद मंडीदीप में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली  शासकीय खेल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः शासकीय खेल मैदान पर सम्पन्न हुई। रैली में लगभग 200 साइकल सवार खिलाड़ियों एंव युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे , भारत माता की जय, वंदेमातरम जैसे नारे लगाते हुए प्रत्येक नागरिक से दिनांक 13 से 15 अगस्त 2024 तक अपने अपने घरों , प्रतिष्ठानों, कार्यालयों आदि पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा गर्व से फहराने का आह्वान किया। रैली के पूर्व मैदान पर उपस्थित खिलाड़ियों व युवाओं ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को गौरव के साथ मनाने की शपथ ली । रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि,मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल, शिव नारायण चौहान,पार्षद विनोद चोकसे, कपिल राजपूत ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, बहादुर सिंह , प्रह्लाद राठौर मयूर जीने सहित हाँकी, कबड्डी, कराते , क्रिकेट, खो-खो , फुटबॉल खिलाड़ियों सहित नगर के स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811