रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
सतलापुर थाना अंतर्गत लगातार मोबाइल चोरों द्वारा मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिसको लेकर लगातार सतलापुर थाना द्वारा आरोपियों को पकड़ने के हर संभव प्रयास किया जा रहे थे। जिसमें सतलापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।सतलापुर पुलिस द्वारा 11 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अच्छे मालिक और पांच नाबालिक को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिसके बाद 14 दिन का रिमांड लिया गया है।
आरोपियों को पकड़ने में रही इनकी सराहनीय भूमिका
सतलापुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर उप निरीक्षक अरुणा साना, सोन सिंह वायाम,तेज बहादुर सिंह, अशोक तिवारी, अशोक मीणा, अजय सिंह, सुनील, सुनील लोधी, शेर सिंह, ओम प्रकाश, राजेंद्र दायमा, केवल, सौरभ दास की रही सराहनीय भूमिका
इनका कहना है
11 मोबाइल चोर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही 3 मोटर साइकिल भी चोरों से जप्त की गई है।
महेंद्र सिंह ठाकुर सतलापुर थाना प्रभारी