Let’s travel together.

केदारनाथ में फंसे सभी श्रद्धालु सकुशल निकले, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने जताई खुशी

0 127

– 59 श्रद्धालु 24 जुलाई को बद्रीनाथ में 4 अगस्त से होने वाली कथा में शामिल होने गए थे

– शिवपुरी के तीन श्रद्धालुओं को 48 घंटे बाद गौरी कुंड से सुरक्षित निकाला

– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने एनडीआरएफ को दिया धन्यवाद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केदारनाथ में फंसे शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे के श्रद्धालुओं को तीन दिन के रेसक्यू के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। तीन श्रद्धालुओं को 48 घंटे बाद रेसक्यू कर सुरक्षित निकाला। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के बदरवास से 59 श्रद्धालु 24 जुलाई को बद्रीनाथ में 4 अगस्त से होने वाली कथा में शामिल होने गए थे। इस दौरान श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन के लिए गए तभी 31 जुलाई की रात्रि को बादल फटने से रास्ते टूटकर ढह गए और वे बीच में फंस गए थे। इस दौरान तीन दिन में एनडीआरएफ की टीम ने 56 श्रदालुओं की हेलीकॉप्टर से सुरक्षित पहुंचाया। तीन लोगों को गौरीकुंड से रेसक्यू कर निकाला गया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने एनडीआरएफ को दिया धन्यवाद-

इस मामले में सभी लोगों को सुरक्षित निकाले जाने के बाद केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने एनडीआरएफ की टीम को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया में श्री सिंधिया ने कहा कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि बदरवास के सभी यात्री जो केदारनाथ यात्रा के दौरान फंस गए थे उन्होंने एनडीआरएफ की टीम द्वारा सुरक्षित नीचे लाया गया है। एनडीआरएफ के इस सफल प्रयास के लिए पूरी टीम का दिल की गहराइयों से धन्यवाद।

केंद्रीय मंत्री ने दिया था हर संभव मदद का आश्वासन–

गौरीकुंड पर गिर्राज बंसल, ऋषि बैरागी व विनोद तीनों 31 जुलाई से फंसे थे और इनका परिजन से संपर्क भी टूट गया था। जब बात नहीं हुई तो परिजन व्यथित हो गए तथा मदद की गुहार लगाई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस टीम में शामिल रहे कुछ श्रद्धालुओं से बात की थी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने इस मामले में हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी इस दौरान लगातार एनडीआरएफ की टीम से बात कर रहे थे। फंसे लोगों के परिजन आशा बंसल व अर्पणा त्यागी से जब एनडीआरएफ की टीम की बात हुई, तब उन्होंने राहत् की सांस ली।

शिवपुरी के यह लोग फंसे थे केदारनाथ में-

सुशील बीना बंसल, द्वारका कौशल्या सोनी, नन्नू सुमन फूलवती चौरसिया, गिर्राज आशा बंसल, बनवारी शारदा ग्वाल, कृपाण सिंह, श्यामबाई, अनामिका यादव, प्रदीप, ममता, मोहनी सेन, आनंद बिंदल, कृष्णगोपाल किरण शर्मा, श्याम राजकुमारी, देवा सोनी, श्याम मोदी, लक्ष्मीबाई, मुन्नी सिंघल, राधे सीमा चौधरी, विनोद शीला गोयल, विनोद राधाबाई, हितशरण गिरजा बोहरे, हरि पिंकी अग्रवाल, अशोक किरण अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, अशोक, संतरीबाई, सुनीता लुकवासा वाले, पवन सिंघल, राजकूमारी शिवानी शर्मा, विजय नामदेव, शारदा चौरसिया, साहिल, ऋषि अर्पणा बैरागी, महेश भावना शुक्ला, रामू प्रजापति, सलमान खान, सुनील हलवाई और तीन हलवाई के सहायक शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811