Let’s travel together.

अनवरत वर्षा से सभी मार्ग हुए बन्द,अतिवृष्टि से कई घरों को पहुंची क्षति

0 193

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

पिछली एक हफ्ते से लगातार कभी तेज तो कभी मध्यम गति से हो रही वर्षा ने शुक्रवार से विकराल रूप लेते हुए घनघोर वर्षा का रूप ले लिया । जिसके कारण बीना नदी का डढ़िया- हरदौट मार्ग , बर्री कला घाट मार्ग , चकला नाले का मुड़ला चावल -विनायकपुर मार्ग , बेरखेड़ी घाट , खजूरिया ब.गढ़ी झिरिया मार्ग ओर सेमरी नदी , दुधई नदी सहित क्षेका नाला सहित तहसील के अन्य नालों पर बने रपटों एवं पुलियों के ऊपर से 2 से 6 फिट ऊपर तक पानी बढ़ जाने से सभी मार्ग आज रविवार को भी बन्द रहे।
सेमरी एवं बीना नदी सहित सभी पहाड़ी नाले पूरी तरह उफान पर है । लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है ।
पिछले 4 दिन से लगातार तेज हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है तो आज दोपहर से कम वर्षा होने पर लोगों ने राहत की सांस ली ।


प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम सौरभ मिश्रा , तहसीलदार एसआर देशमुख , जनपद पंचायत सीईओ आशीष जोशी , एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी संतोष सिंह तथा संबंधित क्षेत्र के पटवारी एवं ग्राम चौकीदारों की टीम साथ में लगातार वाचिंग कर रही है । ताकि कहीं कोई अनहोनी ना हो सके। इसको लेकर प्रशासनिक टीम संबंधित क्षेत्र के पुल पुलियों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची और शासकीय महाविद्यालय के पीछे से निकले चकला नाले के ऊपर से दो से लेकर 3 फीट तक पानी बढ़ जाने के कारण ग्राम मुड़ला चावल , विनायकपुर , ढिमरौली , मानपुर क्षेत्र के लोगों द्वारा आनाजाना किए जाने पर सख्ती से उन्हें रोका और चेतावनी दी कि रपटे एवं पुलियों के ऊपर से जब पानी है तो जान जोखिम में डालकर जल्दबाजी क्यों कर रहे हैं।
कुछ लोगों द्वारा नहीं माने जाने पर पुलिस ने सख्ती से उन्हें रोकते हुए वापस उल्टे पांव भगाया ।

तहसीलदार एसआर देशमुख ने बताया कि तहसील भर से अभी कोई जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन अतिवृष्टि के कारण कुछ घरों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें मिलने पर संबंधित क्षेत्र के पटवारी से स्थल निरीक्षण कराया जा रहा है । ताकि उन्हें समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके ताकि वह अपने-अपने घरों की मरम्मत कर लें ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811