Let’s travel together.

सडको पर बैठने वाले पशुओं पर नही लग पा रही लगाम,वाहनों की चपेट मे आने से बेमौत मर रहे पशु

0 67

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

नगर सहित आसपास गांव के सामने सडको पर बैठने वाले पशुओं पर लगाम नही लग पा रही ।पशुओं की जान बचाने मुख्यमंत्री सहित जिला कलेक्टर द्वारा सडको पर बैठने वाले पशुओं पर लगाने आदेश जारी कर दिये हो परन्तु न तो नगरीय क्षेत्र मे न ही ग्रामीण क्षेत्र मे आदेश पर अमल हो पा रहा है जिससे बेजुबान जानवर काल के गाल मे समा रहे हैं ।


जानकारी के अनुसार इन दिनों सडको पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है ।जबकि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति वाहनों की दौडभाग लगी रहती है पशु झुंड के रूप मे बीच सडको पर जमघट लगा लेते हैं इससे वाहनों को जाम जैसी हालत से जूझना पडता है ।तथा सडको पर बैठने वाले पशु वाहनों की चपेट मे आकर अपनी जान गंवा बैठते है इतना ही नही पशु मालिक भी बेफिक्र होकर अपने पशुओं को मौत के मुंह मे ढकेल देते हैं ।

सडको पर बैठनेवाले पशुओं को सडको से हटाने मुख्यमंत्री तक ने निर्देश दिये तथा जिला कलेक्टर ने भी आदेश जारी किये गए कि सडको से पशुओं को हटाने की कडी कार्रवाई की जाये यहाँ तक कि पशु मालिक पर जुर्माने तक की चेतावनी दी गई परन्तु इन आदेश पर न तो नगरीय क्षेत्र न ही ग्रामीण क्षेत्र मे ही अमल हो पा रहा है तथा पशुओं को अपनी जवान गंवानी पड रही है ऐसा ही मामला आज सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने आज दिखाई दिया सडक पर बैठी गायो के अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया जिससे मौके पर ही तीन गायों की मौत हो गई जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सडको से मृत गायो को हटवाया गया ।बावजूद इसके प्रशासन मे बैठे लोग न तो मुख्यमंत्री के आदेश न ही अपने जिला कलेक्टर के आदेश मानने को तैयार दिखाई देते हैं जिससे सडको पर बैठनेवाले पशु असमय काल के गाल मे समा रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811