Let’s travel together.

53वीं संभागीय स्तर की खेल कूद प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

0 106

– राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के कुल 18 विद्यार्थी चयनित हुए

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

संभागीय स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भोपाल संभाग द्वारा दिनांक 25 से 27 जुलाई तक अलग-अलग स्थानो भोपाल, ग्वालियर, इंदौर आदि में किया गया था । जहां पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी शिवपुरी के बच्चों ने अपना परचम लहराया ।
प्राचार्या श्रीमती पुनीता ज्योति, खेल शिक्षक अर्पित सचान और खेल अनुदेशक संजय सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया । स्केटिंग प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक(आर्यन यादव –2, चित्रांश सिंह–1 ), 4 रजत पदक(आदित्य मिश्रा –2, अर्जित धाकड़–2)और 4 कांस्य पदक(आदित्य, मोनिश, ईशान नामदेव, पीयूष राठौर) अपने नाम किए।
जूडो में एक स्वर्ण पदक (प्रांजुल त्रिपाठी) , ताइक्वांडो में एक रजत पदक (मोहित यादव), टेबल टेनिस में एक कांस्य पदक (संभव जैन) हासिल किया।
इसी क्रम में टीम स्पर्धा में वॉलीबॉल की U–14 टीम ने स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर की आगामी प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई ।
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के कुल 18 विद्यार्थी चयनित हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811