सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी
वार्ड नं 14 में गुलगांव रोड़ पर हुये सड़क पर गढ्ढे से लगभग तीस गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी इसकी जानकारी लगते ही मार्ग पर खुदे गढ्ढे की MPTODAY में खबर प्रकाशित हुई थी इस समस्या की भनक लगते ही नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी ने तत्काल निर्देश देते हुए गढ्ढे की भराई करवाई जाये।इन सीएमओ श्री सोनी जनसमस्याओं को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं उन्होंने तत्काल रोड पर खुदे गढ्ढे की सीमेंट कांक्रीट से भराई करने के आदेश दिए तत्काल सम्बंधितो ने गढ्ढे की भराई करवाई जिससे लोगों को राहत मिल गई है इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ श्री सोनी ने बताया कि हम लगातार वार्डों का निरीक्षण कर जनसमस्या देख रहे हैं तथा तत्काल उनके निराकरण करने के प्रयास कर रहे हैं तथा हम नालियों वह सड़क निर्माण हेतु भी प्रयास रत है जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।