भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कमलनाथ सरकार में रहे पूर्व मंत्री आरीफ अकील का सोमवार सुबह को निधन हो गया। भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार शाम को सीने में दर्द होने पर अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। हृदय में परेशानी के कारण आरिफ अकील को उपचार के लिए राजधानी के अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल में ही उनका निधन हुआ।
आरिफ अकील 1990 में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वे इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। सन 1998 से लेकर 2018 तक इस सीट पर आरिफ अकील ही जीतते रहे। इस सीट से 6 बार विधायक रहने के बाद इस बार उनके बेटे इस सीट से जीते। कमल नाथ सरकार में वे मंत्री रहे। उन्हें अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य किए।