Let’s travel together.

स्कूल में क्लास के दौरान अचानक गिरा चलता हुआ फैन दो छात्रा घायल,हादसा CCTV कैमरे में कैद

0 507

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले की आष्टा तहसील के पुष्प कान्वेंट प्राइवेट स्कूल में क्लास के दौरान अचानक एक छात्रा पर चलता पंखा गिर गया. इस हादसे में घायल बच्ची को औपचारिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है. वहीं, पंखा गिरने का हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया. अब पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. जिले के आष्टा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का यह मामला है. स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा तीसरी में पढ़ाई के दौरान सीलिंग फैन अचानक गिर गया.

हादसे की सूचना मिलते ही ब्लॉक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.दरअसल, क्लास में पढ़ाई के दौरान छत पर लगा पंखा अचानक नीचे गिर गया था जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे में देखा गया कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद हैं और टीचर पढ़ाई करवा रही है. अचानक से पंखा गिरने सब घबराते हैं. एक छात्रा को छूता हुआ पंखा हाथ पर गिर जाता है. टीचर छात्रा के पास पहुंचती है.

देखिये CCTV फुटेज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811