Let’s travel together.

डीएफओ विजयकुमार  ने मीना बाजार किया निशुल्क पौधे वितरण,कबाड़ से बने सामान की सराहना की

0 124

 

 शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

आज डीएफओ विजय कुमार के द्वारा तहसीलदार एसआर देशमुख एवं वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के साथ दशहरा मैदान पर लगे मेला में विभिन्न प्रजाति के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया ।

वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार ने जहां जंगल में आगजनी रोकने के लिए वनरक्षकों की सुबह से जंगलों में ड्यूटी को अंजाम देकर काबू पाने का प्रयास किया, वहीं कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोतलों और कबाड़ के समान से घोसले बनाकर गर्मी में पक्षियों को दाना पानी और घोसले की सुविधा प्रदान करने के बाद अब दूध के खाली पैकिटों को एकत्रित करवाकर उसमें फल एवं छायादार पौधों की पौध तैयार करके तहसील की सभी 60 पंचायत में निशुल्क वितरण की व्यवस्था के साथ व्यापक रूप से पौधरोपण कराना ओर उन्हें वृक्ष बनने तक उन्हें बच्चों के समान पोषित कराया जा है ।

वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की श्रृंखला में दशहरा मैदान में लगे मीना बाजार में वन विभाग के द्वारा दो स्टाल लगाकर मीना बाजार घूमने आने वाले लोगों के लिए निशुल्क पौधा वितरण का कार्य शुरू किया गया है ।

वनकर्मियों को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण की सुरक्षा एवं पेड़ के प्रति लोगों में अलख जगाने के उद्देश्य से आज जिला वनमंडलाधिकारी विजय कुमार स्वंय मीना बाजार पहुंचे ओर उनके द्वारा वन विभाग द्वारा लगाए गए पौध वितरण दोनों स्टालों पर मीना बाजार में आने वालों को निशुल्क पौधा वितरण करते हुए । प्रकृति को बचाने के लिए पर्यावरण को बढ़ावा देने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम को साकार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया ।


इस अवसर पर डिप्टी रेंजर एसएल डाबर , गोपाल बरेले , हेमराज कोली सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी , समाजसेवी एवं वनकर्मी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811