Let’s travel together.

शहर में बिना परमिशन संचालित हो रहे मेडिकल क्लिनिक – डॉ रितेश यादव नियमों को ताक पर रखकर कर रहे प्राइवेट अस्पताल का प्रचार

0 348

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में बिना परमिशन एवं सुविधाओं के संचालित हो रहे मेडिकल क्लिनिक जिसका परिणाम नागरिकों को झेलना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में पदस्थ कई डॉक्टर अपने प्राइवेट क्लिनिक संचालित कर रहे हैं लेकिन इनका उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना नही है बल्कि जनता को पहले लूटकर फिर ग्वालियर रेफ़र करना है

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ रितेश यादव द्वारा बिना सीएमएचओ शिवपुरी की परमिशन के अपना प्राइवेट क्लिनिक संचालित किया जा रहा है जो कि मध्य प्रदेश उपचारग्रह स्थापनाए नियम 1997 के अंतर्गत एक अपराध है एवं जिसके लिए डॉ रितेश यादव पर जुर्माना लगाया जा सकता है एवं उनका मेडिकल लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। यह जानकारी आरटीआई से प्राप्त हुई।

युवा एडवोकेट अभय जैन और उनके साथियों ने बताया कि शहर के प्रबुध्द नागरिक ज्ञान प्रकाश जैन पूर्व पार्षद निवासी पीली कोठी कमलागंज की तबियत ख़राब होने पर डॉ रितेश यादव के कहने पर उन्हें नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और हॉस्पिटल में डीलक्स रूम लिया ताकि सुविधा से उपचार हो सके। डीलक्स रूम की हालत इतनी ख़राब थी कि कोई स्वस्थ व्यक्ति वहाँ जाकर बीमार हो जाए। नवजीवन हॉस्पिटल के टॉयलेट में मल सूख कर पॉट से चिपका हुआ था और पानी की कोई व्यवस्था नही है।

मेडिकल कौंसिल रेगुलेशन 2002 के अनुसार कोई भी डॉक्टर अपने पर्चे पर या अन्य तरीके के किसी भी प्राइवेट लैब, हॉस्पिटल आदि का अनुमोदन नही करेगा या फिर मरीज को वहाँ जाने के लिए सोलिसिट नही करेगा लेकिन डॉ रितेश यादव द्वारा अपने खुद के पर्चे पर लिखा है कि वो इमरजेंसी सेवा नवजीवन हॉस्पिटल में देते हैं।
यह गौर करना वाली बात है कि डॉ रितेश यादव दिन में 02:30 बजे से शाम 07:30 बजे तक अपने प्राइवेट क्लिनिक को देखते हैं और फिर ऊपर से नवजीवन हॉस्पिटल में इमरजेंसी सेवा देते हैं। क्या वे मेडिकल कॉलेज में जितना समय अपेक्षित है उतना दे रहे हैं या फिर बस खानापूर्ति हो रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मेडिकल कॉलेज में चाहे कितने भी डॉक्टर बुला लें कोई फायदा नहीं होगा।

यह सारी अनियमित्ताओं को दर्शाते हुए दिनांक 26 जून को एक विधिक सूचना पत्र प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य सेवाए, भोपाल; आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाए; कलेक्टर शिवपुरी, सीएमएचओ शिवपुरी को भेजा गया है यह मांग करते हुए कि शहर में संचालित प्राइवेट क्लीनिक की जांच हो एवं डॉ रितेश यादव का मेडिकल प्रैक्टिस लाइसेंस निरस्त किया।

शहर में ऐसे कई प्राइवेट अस्पताल और क्लिनिक हैं जो कि नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हैं एवं नागरिकों के स्वास्थ्य एवं संसाधन से खिलवाड़ कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार मौन हैं या मिले हुए हैं। युवा एडवोकेट ने बताया कि वह इस मामले को लेकर आगे कानूनी कार्रवाई करने के लिए लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811