Let’s travel together.

अज्ञात महिला का कंकाल मिला,15 दिन पुराना हे कंकाल

0 520

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के  ग्राम पंचायत शाहपुर के गांव काली टोर पिपरई के जंगल में  एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दीवानगंज और सलामत पुर पुलिस पहुंची।
दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी ने बताया कि काली टोर पिपरई के घने जंगल में मंगलवार की सुबह मवेशी चराने गए व्यक्ति ने सूचना दी की जंगल में एक कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही
घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस पहुंची। चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी ने बताया कि महिला का कंकाल लगभग 15 दिन पुराना है उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष हैं। पिपरई गांव से 4 किलोमीटर अंदर पहाड़ी के घने जंगल में पड़ा हुआ था। महिला के पास ही कपड़े पड़े हुए हैं। जिनमें एक लाल कलर का पतला कंबल, एक सफेद छिट का दुपट्टा, सफेद स्पैन की चप्पल, एक जांगिया ,एक मैक्सी पड़े हुए मिले हैं। बाएं हाथ टोनी से दूर टूटा हुआ हाथ मिला है। हाथ में लाल कलर चूड़ी पहने हुए हैं, नाक में नाथ पहनी हुई है। कंकाल झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला , कंकाल से 50 फीट की दूरी पर सर के बाल पड़े हुए थे। डांगी ने बताया कि मरने के बाद बाल शरीर छोड़ देते हैं। इसलिए इतनी दूर बार हवा में उड़ गए होंगे। कंकाल में पसलियां दिख रही थी आंते बची हुई है देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घना जंगल होने के कारण कोई जानवर ने महिला को खा हो गाया है। पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद कंकाल को घने जंगल से बाहर लेकर आई। पुलिस को अंदर जाने और बाहर आने में काफी समय लगा। अज्ञात महिला का कंकाल भोपाल के गांधी मेडिकल कालेज भेज दिया है। कंकाल के साथ भोपाल दीवानगंज चौकी में मैं पदस्थ प्रधान आरक्षक दिलीप यादव और आरक्षक राजू चौहान को भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811