Let’s travel together.

एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत 4 आंगनवाड़ी को ग्रामीणों ने लिया गोद, बच्चों के लिए भेंट की कुर्सियों सहित अन्य सामग्री

0 321

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ करने हेतु समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए जनसमुदाय से सहयोग का आव्हान किया गया है। इसी क्रम में सांची परियोजना के दीवानगंज सेक्टर की चार आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लिया गया है। जिसमें सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार ने जानकारी देते बताया कि सॉची विकासखण्ड के दीवानगंज सेक्टर की ऑगनबाड़ी केन्द्र गाडरखेड़ी को हुकुम सिंह राजपूत ने गोद लिया है। जिन्होंने 9 कुर्सी एक दरी भेंट की है। जमुनिया केंद्र को बादाम सिंह लोधी पोस्टमेन ने गोद लिया है। जिन्होंने चार कुर्सी चटाई भेंट की है। टोरिया केंद्र को शांति राय ग्रामीण महिला द्वारा गोद लिया है। 8 कुर्सी और दरी भेंट की है। कचनारिया केंद्र को साक्षी चौकसे ग्राम पंचायत सचिव ने गोद लिया है। 11 कुर्सी एक चटाई भेंट की है। परियोजना अधिकारी योगेंद्र राज सेक्टर सुपरवाइजर, अनीता अहिरवार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ग्रामीणों द्वारा एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत, सांची परियोजना सेक्टर की 4 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811