Let’s travel together.

इस दिन स्वर्ग से आई मां गंगा को भगवान शिव ने जटाओं में संभाला 

0 159

हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा का पावन पर्व आज यानी 20 जून को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आईं थीं।

मां गंगा के जन्मदिवस को गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। वैशाख शुक्ल सप्तमी को ही मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी की ओर आने लगी तो भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में संभाल लिया। इस कारण यह दिन श्री गंगा सप्तमी नाम से मनाया जाता है। वैशाख शुक्ल सप्तमी को मां गंगा ने भगवान शिव की जटाओं में प्रवेश किया। कहा जाता है कि 32 दिनों तक मां गंगा, भगवान शिव की जटाओं में विचरण करती रहीं। देवताओं और राजा भागीरथ की प्रार्थना पर भगवान शिव ने गंगोत्री जाकर अपनी जटाओं में से एक लट को खोल दिया और वहां से मां गंगा पृथ्वी पर ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को पृथ्वी पर अवतरित हुईं। यह दिन गंगा दशहरा नाम से प्रसिद्ध हुआ।

गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस दिन गंगाजी में डुबकी लगाने से सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है। गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मां गंगा उन्हीं पापों से मुक्त करती हैं जो अनजाने में हुए होते हैं। जानबूझकर किए गए पापकर्म मां गंगा में स्नान करने पर भी समाप्त नहीं होते। गंगाजल को अमृत समान माना गया है। गंगा सप्तमी के दिन प्रात:काल गंगा स्नान करें। गंगा जाने का अवसर न हो तो घर में ही अपने स्नान के जल में थोड़ा गंगा जल मिलाकर स्नान करें। गंगा जयंती के दिन गंगा पूजन एवं स्नान से रिद्धि-सिद्धि, यश-सम्मान की प्राप्ति होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811