Let’s travel together.

शहर में धूमधाम के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा के साथ स्वागत

0 193

सी एल गौर रायसेन

रायसेन। शहर में मंगलवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई जिसका शहर वासियों ने पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया शोभायात्रा में बड़ी संख्या में विप्र बंधु शामिल हुए। शोभा यात्रा शहर की संस्कार विहार कॉलोनी स्थित मंदिर से ढोल नगाड़े और डीजे पर भजनों की धुन के साथ जय श्री राम जय परशुराम के जयकारों के साथ निकाली गई । शोभा यात्रा का रास्ते में मुखर्जी नगर, डाक घर के सामने, कन्या शाला के पास भोपाल सागर तिराहा और महामाया चौक पर श्री हिंदू उत्सव समिति

के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ पुष्प वर्षा करते हुए शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया इस मौके पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार यादव, कैलाश ठाकुर,समाजसेवी शंकरलाल चक्रवर्ती, एडवोकेट दौलत सेन,जगत महाराज, देवेंद्र सेन, मूलचंद कुशवाहा, मनोज यादव, कंछेदी चक्रवर्ती, राहुल करण, गिरजेश कुशवाहा, राधेश्याम सराठे, विजय लोहट, आदि कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा का स्वागत आशा मेडिकल के सामने तथा माता मंदिर चौराहा पर समाजसेवी मनोज कुशवाह और अनेक धर्म प्रेमियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभा यत्रा रामलीला मार्ग होते हुए
तालाब मार्ग से होकर अयोध्या बस्ती, पटेल नगर से होकर सीधे संस्कार विहार कॉलोनी पहुंची जहां भगवान परशुराम की महाआरती व्करने के पश्चात शोभा यात्रा का समापन किया गया । इसके पश्चात विप्र समाज बंधुओं ने प्रसादी कार्यक्रम में भाग लिया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए इसके अलावा अनेक सनातन धर्म प्रेमी भी शोभायात्रा में साथ चल रहे थे सभी ने भगवान परशुराम के दर्शन लाभ लेते हुए पुस्पहारो से स्वागत किया।


शोभा यात्रा में जमकर थिरके विप्र बंधु, दिखाए करतब

भगवान परशुराम की शोभायात्रा में विप्र बंधु जमकर थिरके और जयकारे लगाते हुए अखाड़ों के कला प्रदर्शन के साथ उत्साह पूर्वक शोभा यात्रा में चल रहे थे जगह-जगह अखाड़ों में विप्र बंधुओं ने भी कर्तव्य दिखाएं वहीं भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति, मीडिया प्रभारी सीएल गौर, विनय मोहन शर्मा, संदीप दुबे, पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला सहित अनेक लोगों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

शोभायात्रा में यह रहे शामिल

भगवान परशुराम की शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के रमेश चंद्र चतुर्वेदी, गिरजेश चतुर्वेदी, बद्री प्रसाद पाराशर, राजेंद्र शुक्ला, बृजेश चतुर्वेदी, संदीप दुबे, संघर्ष शर्मा, विनय कांत चतुर्वेदी, हरीश मिश्रा, मुकेश शर्मा,संजीव शर्मा, अभिषेक शुक्ला, राजेंद्र दुबे , अवधेश दिक्षित, विनय मोहन शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, मोनू शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु शोभायात्रा में शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |     पुलिस की तत्परता से 28 घंटे में मंदिर चोरी मामले मे हुआ बडा खुलासा      |     वनों और वन्यजीवों के लिए आदिवासियों का त्याग अनुकरणीय : शिवराज सिंह चौहान     |     करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811