Let’s travel together.

पति को छुट्टी न मिलने से नाराज पत्नी का अफसर पर फूट गया गुस्सा, जमकर पीटा..

0 171

 मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीकनगांव नगर परिषद में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी और कचरा वाहन हेल्पर के बीच हुई कथित मारपीट के बाद मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब बात थाने पहुंच गई, यहां महिलाओं ने सहायक राजस्व अधिकारी की थाने में मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। हाथापाई में सफाईकर्मी की गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट के आरोप हैं, महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी भारत गौहर का राजस्व निरीक्षक मयंक जैन से ट्रेचिंग ग्राउंड पर छुट्टी देने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

यहां भारत की पत्नी सिमरन के साथ अन्य महिलाएं भी पहुंची, जिन्होंने थाने में ही मयंक जैन की पिटाई शुरु कर दी, जिनसे बचकर मयंक पुलिस के पास पहुंचे। जिला अस्पताल में उपचाररत सिमरन ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पर मयंक ने उसके साथ झूमाझटकी कि, उसके पेट पर लात मारी, अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया।

वहीं मयंक जैन का कहना है कि भारत को नाली सफाई की बात कही, जिस पर वह काम नहीं करने की बात कहकर विवाद करने लगा। सफाई कर्मी की पत्नी का कहना है कि उसके पति से लगातार काम लिया जा रहा है, जरूरी काम होने पर भी छुट्टी मांगने गए तो मना कर दिया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना जब मुझे पता चली तो मैं वहां पहुंची थी मेरे साथ भी अभद्रता की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811