Let’s travel together.

बेस्ट सिटी रैंकिंग में पिछड़ा प्रयागराज, टॉप 30 से बाहर

0 45

देश की बनने वाली 100 स्मार्ट सिटी में एक प्रयागराज की विकास की रफ्तार धीमी हो गई है. विकास के काम में प्रयागराज पिछड़ गया है. यूं तो प्रयागराज स्मार्ट सिटी में शामिल है लेकिन जिस तरह से स्मार्ट सिटी में काम होना चाहिए, वैसा काम प्रयागराज में नहीं हो रहा है. भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ो में प्रयागराज टॅाप 20 से बाहर चला गया है. करीब 930 करोड़ का बजट प्रयागराज के विकास कार्यों के लिए दिया गया था. जिसमें की करीब 860 करोड़ रूपयें खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी केंद्रीय आवास एवं शहरीय कार्य मंत्रालय की रैंकिंग में प्रयागराज की रैकिंग निराश करने वाली है. छोटे-बड़े कामों को मिलाकर लगभग 104 काम पूरे किए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी पांच बड़े काम बाकी हैं.

मैनेजर संजय रथ ने रैंकिंग पर क्या कहा?

स्मार्ट सिटी मिशन प्रयागराज के मैनेजर संजय रथ ने कहा यह रैंकिग मायने नही रखती है. बेबसाइट पर रैंकिग घटती-बढ़ती रहती है. क्योंकि जिस शहर के विकास काम पूरे होते रहते हैं उनकी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करने पर तुरंत बेबसाइट पर रैंकिग बढ़ जाती है. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत होने वाले प्रयागराज के करीब 90 प्रतिशत काम पूरे हो चुके हैं. बल्कि 10 प्रतिशत 5 बड़े कार्म अभी बाकी हैं. छोटे-बड़े कामों को मिलाकर 104 काम अभी तक प्रयागराज में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पूरे किये जा चुके हैं. बहुउद्देशीय भवन का निर्माण जल्द पूरा हो जाएग तो प्रयागराज की रैंकिंग अंडर 20 शहरों में आ जाएगा.

कैसे बिगड़ी प्रयागराज की रैंकिग?

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 100 शहरों को चुना हैं. इन शहरों में अत्याधुनिक तमाम काम किए जा रहै हैं. इसके तहत सड़क निर्माण, बस स्टैंड स्ट्रीट लाईट, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक बाइक शेयरिंग, स्मार्ट लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासेज आदि काम किए जा रहे है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |     प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने सुना समझा     |     देर रात चना-गेहूं की खड़ी फसल कई एकड़ जली, किसानों ने फैक्ट्रियों पर लगाए गंभीर आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811