Let’s travel together.

रविवार को नहीं हुआ चांद का दीदार,मंगलवार 3 मई को मनेगा ईद का त्योहार

0 619

रायसेन। ईद खुशी का पर्व है। खुशी के पर्व को मनाने की हर घर में बड़े पैमाने में तैयारी की गई है। रविवार को पर्व के लिए जमकर खरीदारी हुई। सेंवई व अन्य खाने पीने के सामानों की जमकर खरीद की गई।
उम्मीद के अनुसार ईद का पर्व तीन मई को मनाया जाएगा। सोमवार को ईद होने की मामूली संभावना भी रविवार को देर शाम खत्म हो गई। 29वें रमजान रविवार को ईद के चांद का दीदार न होने पर जिले में मंगलवार को ईद मनाए जाने का ऐलान किया है।


माह-ए-रमजान में इस बार रोजेदारों को पूरे 30 रोजे रखने का मौका मिल गया है। रविवार को चांद की तस्दीक नहीं हो सकी। ऐसे में सोमवार को 30वां रोजा रखने का ऐलान किया गया है। जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों से ऐलान किया गया कि रोजेदार तीसवां रोजा रखें। सोमवार को वह रोजा पूरा करें। ईद तीन मई यानी मंगलवार को मनाई जाएगी।
शहर काजी जहीरुद्दीन साहब ने बताया कि रविवार को चांद का दीदार न होने से ईद मंगलवार को मनेगी। उन्होंने ईद का पर्व आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
सऊदी अरब में रविवार को चांद की तस्दीक हुई। वहां सोमवार को ईद होगी। अमूमन सऊदी अरब के एक दिन बाद ही यहां ईद होती रही है। इस बार भी ऐसा ही हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |     साड़ी में रैम्प वॉक कर महिलाओं ने दिया संस्कृति सहेजने का संदेश, नशे के खिलाफ ली शपथ     |     31 अगस्त को नगर पालिका परिसर में मनेगा भव्य रक्षाबंधन पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811