Let’s travel together.

सतना रेलवे स्टेशन परिसर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ऑटो ड्राइवर और उसका साथी फरार

0 111

 

तारकेश्वर शर्मा

सतना। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोप है की ऑटो चालक और उसके साथियों पर है। घटना की शिकायत जैतवारा थाना में दर्ज की गई है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, नाबालिग कौन है और वह स्टेशन परिसर में क्या करने गई थी, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गत रविवार रात की है। जैतवारा पुलिस ने जीरो पर कायमी कर डायरी सतना जीआरपी को भेज दी है। जैतवारा पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि रविवार रात वह सतना रेलवे स्टेशन पर थी। उसे एक ऑटो वाला अपने साथ ले गया था। ऑटो चालक के साथ उसका एक साथी भी था। पहले ऑटो चालक ने उससे रेप किया, फिर उसके साथी ने भी दरिंदगी की।

घटना के बाद रात में वह पैदल चलते हुए जैतवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में जा पहुंची थी।ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस पीड़िता को थाना ले आई और महिला पुलिस अधिकारी बुला कर उसकी शिकायत दर्ज की गई।

सतना जीआरपी पुलिस ने बताया कि जैतवारा थाना से डायरी मिली है। जांच शुरू कर दी गई है। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811