Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रिपरिषद की उप समिति गठित

0 181

 

शव वाहन संचालन की योजना के विभिन्न पहलुओं पर देगी सुझाव

भोपाल। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त ज़िलों में शव वाहन संचालन की योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर सुझाव देने के लिए उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रि-परिषद् उप समिति का गठन किया गया है। समिति में नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता विभाग मंत्री श्री विश्वास सारंग शामिल हैं।अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग इस समिति के सचिव होंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के समस्त जिलों में शव वाहन संचालित किये जाने के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा तैयार योजना को 11 मार्च 2024 को मंत्रि-परिषद् द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। समिति योजना के समस्त पहलुओं पर विचार कर अपने सुझाव देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811