Let’s travel together.

रोहित शर्मा ये क्या कह रहे हैं…टीम इंडिया ने अभी तक नहीं किया इतना बड़ा फैसला

0 91

अमेरिका और कनाडा के मैच के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो गया. अब इंतजार है 5 जून का, जब न्यूयॉर्क में टीम इंडिया अपना पहला मैच खेलेगी. आयरलैंड के खिलाफ मैच के साथ ही टीम इंडिया के सफर की शुरुआत होगी. रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर भारतीय टीम 11 साल से चले आ रहे इंतजार को खत्म करने की उम्मीद कर रही है. हालांकि, इस मैच से पहले ही रोहित शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है, जो टीम की तैयारियों और उसकी प्लानिंग पर सवाल खड़े कर सकता है. ये बयान है टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को लेकर, जिस पर हर किसी की नजरें हैं.

असल में ग्रुप स्टेज में अपने अभियान की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ने शनिवार 1 जून को एक प्रैक्टिस मैच खेला. बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की और 182 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 123 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने 60 रन से ये मैच जीत लिया. कुल मिलाकर टीम इंडिया के लिए सबकुछ अच्छा ही रहा.

सबसे खास रही ये बात

इस मैच में जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो संजू सैमसन का ओपनिंग में उतरना और फिर ऋषभ पंत का तीसरे नंबर पर आना रहा. सैमसन तो फेल ही रहे लेकिन ऋषभ पंत ने जरूर दमदार खेल दिखाया. पंत ने आते ही आक्रामक तेवर अपनाते हुए बांग्लादेश के स्पिन अटैक, खास तौर पर टीम के सबसे अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर शाकिब अल हसन को ध्वस्त कर दिया. सूर्यकुमार यादव ने चौथे नंबर पर आकर छोटी लेकिन तेज पारी खेली. इसके बाद से ही ये उम्मीद जताई जाने लगी कि टीम इंडिया पंत की काबिलियत का पूरा इस्तेमाल करने के लिए उन्हें तीसरे नंबर पर उतार सकती है, जो वाकई में बेहद असरदार हो सकता है.

अभी तक नहीं किया टीम इंडिया ने फैसला

मैच के बाद कप्तान रोहित ने ऐसी किसी भी उम्मीद को फिलहाल तोड़ दिया है. टीम इंडिया के कप्तान ने कहा है कि वॉर्म-अप मैच से कोई अंदाजा लगाना गलत होगा. रोहित ने मैच के बाद बताया कि टूर्नामेटं के पहले मैच में टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर कैसा होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है. भारतीय कप्तान ने साफ किया कि संजू सैमसन और ऋषभ पंत को टॉप ऑर्डर में भेजने की वजह उन्हें पर्याप्त मौका देना था.

रोहित ने हालांकि माना कि इस वॉर्म-अप मैच में बैटिंग और बॉलिंग के लिहाज से टीम जो हासिल करना चाहती थी, वो उसे मिला, जिसमें मैदान, पिच और यहां की परिस्थितियों को समझना सबसे अहम था. रोहित ने 2 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की भी तारीफ की और कहा कि शुरुआत के अलावा पारी के अंत में भी उनका स्पैल अच्छा था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811