Let’s travel together.

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे के काफिले की फॉर्च्यूनर ने दो लोगों को रौंदा, मौके पर ही मौत, एक महिला गंभीर

0 98

उत्तर प्रदेश के गोंडा में अनियंत्रित बीजेपी नेता के काफिले की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. अन्य दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी से हादसा हुआ है वह कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल थी. गाड़ी पर पुलिस स्कॉर्ट लिखा हुआ है.

हादसे में काफिले में शामिल फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, गाड़ी के एयरबैग खुल गए. मौके से काफिले में शामिल सभी लोग फरार हो गए. घटना से लोगों में गुस्सा पनप गया. आक्रोशित लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर दिया. मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुलाया गया है. हादसे की खबर मिलते ही मृतको के परिवार में कोहराम मच गया. मृतक युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

काफिले की गाड़ी हुई अनियंत्रित

भीषण हादसा कर्नलगंज थानाक्षेत्र के हुजूरपुर-बहराइच रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है. बुधवार की सुबह कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी व मौजूदा बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल पुलिस स्कॉर्ट लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित हो गई. तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी. बाइक पर दो युवक सवार थे. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक कई मीटर दूर जा गिरे. गाड़ी की चपेट में दो राहगीर भी आ गए.

बाइक सवार दो युवकों की मौत

टक्कर के बाद गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग भाग गए. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार रेहान खान और शहजाद खान को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल सीता देवी को रेफर किया गया है. घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ सीएचसी पर इकट्ठा हो गई. गुस्साए लोगों ने सीएचसी का घेराव कर दिया. जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मृतक की मां ने दी पुलिस को तहरीर

हादसे का शिकार हुए मृतक रेहान खान की मां चंदाबेगम ने कर्नलगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा शहजाद बाइक से रेहान को दवा दिलाने के लिए जा रहा था. रास्ते में छतई पुरवा बस स्टॉप से पहले विपरीत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी यूपी 32 HW 1800 ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी ने अपने दाहिने आकर बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में रेहान और शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811