Let’s travel together.

रायसेन जिले में 82 वन रक्षकों के पदों के लिए की जा रही भर्ती प्रक्रिया

0 290

 

सुबह 6 दशहरे मैदान में अभ्यार्थियों की कराई गई पैदल चाल, पुरुषों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर, तो महिलाओं को 14 किलोमीटर की दूरी तय करना अनिवार्य

रायसेन। जिले में वन रक्षकों की भर्ती के लिए वन विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है, 82 पदों के लिए 246 अभ्यर्थीयो को बुलाया गया है, शुक्रवार को सामान्य वन मंडल डीएफओ कार्यालय में दिनभर दस्तावेजों की जांच पड़ताल और शारीरिक नापतोल की गई शनिवार सुबह 6 बजे से दशहरे मैदान में अभ्यार्थियों की पैदल चाल कराई गई जिसमें 4 घंटे के समय में पुरुषों को 25 किलोमीटर और महिलाओं को 14 किलोमीटर की दूरी तय करना अनिवार्य की गई है।

डीएफओ विजय कुमार ने बताया कि रायसेन जिले में तीन वन मंडल आते हैं रायसेन वन मंडल,औबेदुल्लागंज वन मंडल, और उत्पादन वन मंडल, तीनों का ही रायसेन वन मंडल को नोडल बनाया गया है, जिसके तहत यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।

82 वनरक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की जा रही है, जिसमें कल 133 अभ्यार्थियों को बुलाया गया जिनमे से 83 अभ्यर्थी आए थे।जिनके डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन के साथ शारीरिक नापतोल की गई थी आज दशहरे मैदान में पैदल चाल कराई जा रही है, यह प्रक्रिया तीन दिन चलेगी आज दशहरे मैदान में पैदल चाल प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए करीब 50 से ज्यादा वनकर्मी लगे हैं, वहीं अभ्यर्थियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इस बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य संबंधित और पानी ग्लूकोस की व्यवस्था रायसेन वन मंडल द्वारा की गई है। इस मौके पर एसडीओ सुधीर पटले, रेंजर प्रवेश पाटीदार भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811