Let’s travel together.

प्रतिबंध के बाबजूद अभी भी बेधड़क भूसे का परिवहन जारी ,तीन थानो की पुलिस बनी मूकदर्शक

0 202

न परिवहन करने वालो को प्रशासन का खौफ,न पुलिस को अधिकारियों का डर

साँची, सलामतपुर,सुखीसेवानिया पुलिस थाने और दीवानगंज पुलिस चौकी को पार कर बेधड़क हो रहा परिवहन

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र सहित जिले की सभी प्रमुख सड़कों पर भूसे से भरे ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं। जबकि यह पशुओं के भोजन के भी काम आता है। अधिकांश वाहनों में क्षमता से अधिक भूसा भरा होने से सड़कों पर छुटपुट हादसे हो रहे हैं।
विदिशा से लेकर भोपाल तक हजारों की संख्या में ओवरलोड भूसे से भरे ट्रक रात दिन दौड़ रहे हैं। जबकि भोपाल से लेकर विदिशा तक 55 किलोमीटर के अंदर सलामतपुर थाना, सांची थाना, दीवानगंज चौकी , सुखी सेवनिया थाना पड़ता है। इतने थाने के सामने से भूसे से भरे ओवरलोड वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। जबकि वाहनों में क्षमता से अधिक मात्रा में भूसे से भरे वाहन पिकअप, मिनी ट्रक, ट्रक और डंपर गुजरते रहते हैं। ज्यादातर वाहन चालक रात के अंधेरे में अधिक निकलते हैं। इस कारण रात में दुर्घटनाओं की अधिक आशंका रहती है। वाहनों की बॉडी से काफी बाहर तक भूसा भरा होने से इनके पीछे चलने वाले वाहन चालक को दूसरे वाहन दिखाई नहीं देते हैं सड़कों की चौड़ाई कम होने से सामने से आ रहे वाहनों को जगह नहीं मिल पाती है। वहीं पीछे चलने वाले वाहन भी ओवरटेक करने में कई बार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। भूसा पिकअप लोडिंग में 15 क्विंटल भूसा भरा जा सकता है, लेकिन हल्का होने के कारण पिकअप चालक 30 क्विंटल तक भूसा भर देते हैं। इस कारण इनकी बॉडी से काफी बाहर तक भूसा भरा रहता है।
जबकि कलेक्टर ने चारे/भूसे का अन्य जिलो में निर्यात पर तीन माह तक पूर्णत प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में खरीफ फसल से प्राप्त होने वाला चारा, भूसा जिले के पशुधन के लिए भंडारण एवं पशुओं के खाने हेतु पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाए रखने के लिए अन्य जिलो में निर्यात पर तीन माह तक प्रतिबंध लगाया गया है। पशुचारा, घास, भूसा, चारा, कड़वी, आदि जिले से बाहर निर्यात नहीं करेगा। साथ ही उद्योगों के बायलरों, ईंट भट्टों आदि में पशुचारे, भूसे का ईंधन के रूप में उपयोग नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर भूसा-चारे का क्रय विक्रय भी नहीं करेगा। न ही अनावश्यक संग्रहण करेगा। यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811