Let’s travel together.

मैं बाथरूम गया और खूब रोया… डायरेक्टर संग विवाद का सच अब मनोज बाजपेयी ने बता दिया

0 116

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 24 मई को रिलीज होने जा रही है. इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में डायरेक्टर हंसल मेहता के साथ अपने खराब रिश्ते के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि अपने गुस्से की वजह से उनका हंसल मेहता के साथ विवाद हुआ था. मनोज बाजपेयी ने ये भी बताया कि हंसल मेहता अकेले ऐसे डायरेक्टर नहीं हैं, जिनके साथ उनका विवाद हुआ हो. बल्कि अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा जैसे फिल्म डायरेक्टर, जो मनोज बाजपेयी के दोस्त थे. उनके साथ भी विवाद हो चुका है.

मनोज बाजपेयी ने इस बात को भी कबूल किया कि सही तरीके से बातचीत करके इन सभी विवादों को खत्म किया जा सकता था. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हंसल मेहता से झगड़े के बाद वो बाथरूम में जाकर खूब रोए थे. दरअसल ये तब हुआ था, जब मनोज बायपेयी की फिल्म ‘दिल पे मत ले यार’ आई थी. फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने ही किया था. लेकिन इस दौरान हंसल मेहता को प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा था.

मनोज बाजपेयी ने बताया मुश्किल वक्त

मनोज बाजपेयी ने कहा, “ये हम सभी के लिए बहुत मुश्किल समय था. मेरा करियर मुझसे दूर जा रहा था, एक ऐसा करियर जो मुझे बहुत मेहनत के बाद मिला था. कई अनवॉन्टेड लोग इस प्रोजेक्ट में आ रहे थे. कुछ मेरी वजह से, कुछ हंसल की वजह से, उसके बाद हालात ठीक नहीं थे. हां आपको बुरा लगता है, लेकिन मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो बहस को खुद पर असर डालने देता है. लेकिन मुझे बुरा लगा कि हंसल को उस पूरे विरोध प्रदर्शन से गुजरना पड़ा.”

“मैं बाथरूम में गया और बहुत रोया”

उन्होंने आगे कहा, “हंसल मेहता को ये नहीं पता. लेकिन जब उनके साथ ऐसा हुआ तो मैं बाथरूम में गया और बहुत रोया.उनके जैसे इंसान के साथ ऐसा कैसे हो सकता है.” इसके अलावा मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्हें इस सब का बहुत पछतावा है और वो हंसल मेहता, राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप तीनों की दिल से बहुत इज्जत करते हैं. बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भैया जी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इसमें मनोज बाजपेयी एक्शन करते नजर आ रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811