सी एल गौर रायसेन। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुक्रवार को रायसेन में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा

भगवान श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी की शोभायात्रा नगर के पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से शाम 5:00 बजे से निकली गई जो की सागर मार्ग, महामाया चौक, रामलीला मार्केट होते हुए मुखर्जी नगर से होकर संस्कार धाम मंदिर स्थल पर देर शाम समाप्त हुई।

भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना एवं महा आरती के बाद प्रसादी ग्रहण की गई। शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी उत्साह के साथ भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे ।

शोभा यात्रा के दौरान परशुराम जी की झांकी आकर्षण का केंद्र थी इसके अलावा सर्व ब्राह्मण समाज की बालिकाएं भी अपने हाथों में शस्त्र लेकर और भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए साथ चल रही थी। शोभा यात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के सैकड़ो सामाजिक बंधु शामिल हुए।