Let’s travel together.

बकस्वाहा में हुई ओलावृष्टि से सब्जी की फसल को हुआ नुकसान

0 193

-तेंदूपत्ता संग्रहण करने बाले मजदूरो को भी नुकसान
-किसान बोले बैक का है कर्ज कैसे चुकायेगे

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

विकासखण्ड में पिछले दिनों से मौसम में परिवर्तन के चलते आंधी, तूफान के साथ बारिश व ओलावृष्टि ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बकस्वाहा में हुई किसान की फसलों की बरबादी का प्रभाव कम हुआ ही था की अब सब्जी में ओलावृष्टि ने बर्बाद कर दिया है।
मौसम में परिवर्तन के चलते आंधी, तूफान के साथ बारिश व ओलावृष्टि ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।सब्जी का काम करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।

आंधी-तूफान, बारिश व ओला वृष्टि से कई गांवों में लगी सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान बताते है की तरबूज, कद्दू, फूल गोभी, फरसबीन, टमाटर, मटर, खीरा, मिर्चा, बैगन आदि की फसल को क्षति पहुंची है। खेत में लगी तैयार फसल बुरी तरह बर्बादी हुई है।

सबसे अधिक क्षति बैगन, टमाटर कद्दू मिर्ची और तरबूज की फसल को हुई है, जो बाजार में बिकने के लिए तैयार है। तैयार फसल नष्ट होने से किसानों को क्षति हुई है। किसान मनोज तिवारी, काशीराम पटेल, अनुरुद्ध दुबे, का कहना है कि सब्जी की फसल पानी ओलावृष्टि से अधिक बर्बाद हुई है।बताते चले की ब्लॉक के कई किसान पैसे उधार लेकर या बैंक से कर्ज लेकर सब्जी लगाने का काम करते है और इसे में ये कुदरत की मार किसानों की कमर तोड़ रही है

तेंदूपत्ता संग्रह करने वाले बोले होगा नुकसान
वही तेंदूपत्ता संग्रह करने बाले राकेश लोधी केरवारा, प्रतिपाल लोधी जुझारपुर मजदूर कहते है की तेंदूपत्ता जंगलों में आ गया है और ओला वृष्टि से पत्तो ने छेद हो गए है जिस कारण तेंदू पत्ता को खासा नुक्सान हुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811