Let’s travel together.

डिवाइडर के नाम पर खोद डाली पानी की लाइन, चार माह से नहीं पहुंचा वार्ड वासियों के पास पानी

0 201

-गर्मी के मौसम में नगर में पीने के पानी की त्राही त्राही

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

नगर में जल सप्लाई को लेकर काफी लापरवाही बरती जा रही है बाजना तिराहा से लेकर छतरपुर रोड स्थित छोटी पुल तक डिवाइडर का निर्माण कार्य 99लाख की लागत से कराया जा रहा है। जिसमें पूर्व से निर्मित 18 फुट चौड़ी सड़क को दोनों तरफ 28 फुट बढ़ाकर 46 फीट जगह में डिवाइडर का निर्माण कराया जाना है लगभग चार माह से यह कार्य रूक – रूक कर कराया जा रहा है।
यहां आपको बता दें कि नगर में नल जल योजना के तहत शासन द्वारा पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी जिसमें नगर के 15 वार्डन को नल जल योजना के तहत घर-घर पीने के पानी देने की योजना बनाई गई थी लेकिन नगर परिषद की लापरवाही से नल जल योजना कुछ वार्डों में पूर्ण रूप से ठप्प पड़ी हुई है नगर के वार्ड क्रमांक 6 में लगभग चार माह से पाइपलाइन फूटी पड़ी है जहां वार्ड वासियों ने इसकी शिकायत कई बार नगर परिषद जाकर की लेकिन आज दिनांक तक नगर परिषद के अधिकारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया जिसको लेकर वार्ड वासी काफी परेशान है।

डिवाइडर के नाम पर खोद डाली सड़क
नगर के मुख्य बाजार व नेशनल हाईवे 34 काफी संकीर्णता हो रही है जिससे व्यापारी खासे परेशान है वही ठेकेदार व नगर परिषद द्वारा निर्माण कार्य में सतत लापरवाही बरती जा रही है सड़क के दोनों किनारे पटरियों को खोद कर उसमे गिट्टी भर कर छोड़ दिया है और सडक की पटरियों व्यवस्थित नहीं की गई है जिससे सारा दिन जाम की स्थितियां निर्मित हो रही है वहीं आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे है।


नगर के मुकेश , सोनू, अविरल, बसीर भाई ने बताया की
पिछले चार माह में दर्जनो से अधिक दुर्घटना के मामले सामने आए हैं। जिसमें से कई लोगों को गंभीर हालत में बाहर इलाज के लिए जाना पड़ा। हालांकि इन मामलों में प्रशासनिक कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते ठेकेदार व नगर परिषद के हौसले बुलंद है और निर्माण कार्य में अपनी मनमानी पर उतारू है।

एक ओर जहां दुकानों के सामने खुदी पड़ी पटरी की वजह से कारोबार चौपट है वहीं दूसरी ओर घरों के सामने सड़कों को खोदे जाने से वार्ड नं. 06 मे आधी से ज्यादा नल जल की व्यवस्था पूरी तरह से ठप पडी है जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है जिससे बार्डबासीयो को पीने के लिये पानी मंहगे दामों मे खरीदना पढ रहा है।

इस मामले मे बकस्वाहा तहसीलदार भरत पॉन्डे का कहना है की नगर की व्यवस्थाओ का काम नगर परिषद का है और अगर लंबे समय से लोग परेशान है तो नगर परिषद को नोटिस जारी कर जबाब मॉगा जायेगा।

इस संबंध में नगर परिषद इंजीनियर शोभित मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डिवाइडर निर्माण में जो पाइपलाइन फूट गई थी उसके लिये सामग्री आ गई है पाइपलाइन को जल्दी ठीक करवा कर पानी सप्लाई जल्दी प्रांरभ कर दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811