Let’s travel together.

कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना

0 65

झारखंड के पलामू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों का उत्साह देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे आपने जेएमएम और कांग्रेस को दिन में ही तारे दिखा दिए हैं. 2014 में आपके वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं. हताश और निराश कांग्रेस को मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं. गरीबी नहीं देखने वाले मेरे आंसू के मर्म को नहीं जानते. ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने कष्ट में जीवन गुजारा हो. पीएम मोदी ने कहा कि पद, प्रतिष्ठा, सुख और समृद्धि से दूर हूं. मैं गरीब का जीवन जीकर आया हूं.

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से विरासत खड़ी की

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से विरासत खड़ी की. JMM-कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्ट्राचार से अपार धन संपदा खड़ी की है. संपत्ति हो, राजनीति हो, सब कुछ ये अपने-अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं. ये उनके लिए विरासत में ढेर सारी काली कमाई छोड़ कर जाएंगे. मगर मोदी मौज नहीं मिशन के लिए आया है. देश के बच्चे की मेरे हमारे वारिस हैं.

जम्मू कश्मीर में हमने गिरा दी 370 की दीवार

पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया. हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था. आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी.

नया भारत घर में घुसकर मारता है

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी. लेकिन आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है. आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं. लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है. नया भारत डोजियर नहीं देता, सर्जिकल स्ट्राइक करता है. नया भारत घर में घुसकर मारता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811