Let’s travel together.

जबलपुर के खजरी खिरिया बायपास में गोदाम में धमाके, जनहानि की आशंका

0 15

जबलपुर। शहर के खजरी खिरिया बाईपास में एक गोदाम धमाके के साथ उड़ गया। यह गोदाम समीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। गैस कटर वाले सिलेंडर में कई धमाके हुए जिससे पूरा गोदाम ढह गया। गोदाम में लगी लोहे की शटर कई टुकड़ों में 100 मीटर दूर पाई गई। जनहानि की आशंका। कई लोगों के दबे होने की आशंका। मौके पर मनुष्यों के कटे अंग भी मिले हैं।

1 किलोमीटर तक के लोग घर से बाहर आ गए

गैस सिलिंडर कटर के धमाके की आवाज से दहला। शमीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। धमाके से भूकंप जैसा एहसास। आसपास के भवनों को भी पहुंची क्षतिगोदाम की शटर 100 मीटर दूर पाई गई। इससे धमाके का अंदाजा लगाया जा सकता है कबाड़ में हुआ धमाका इतना शक्तिशाली था कि लगभग 1 किलोमीटर तक के लोग घर से बाहर आ गए।

एक से डेढ़ किलोमीटर तक में मौजूद घरों की दीवारों में दरार

 

खजरी खिरिया बाईपास के पास हुए जबरदस्त विस्फोट की वजह से वहां पर आसपास करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक में मौजूद घरों की दीवारों कारखाने आदि आवासी मकान में दरारें आ गई और घर भी बहुत से डैमेज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कबाड़ का काम करने वाले शमीम से संबंधित है. फैक्ट्री परिसर बड़े भूभाग पर स्थित है, जहां पर एक हिस्से में नट बोल्ट जैसे सामान के निर्माण की यूनिट है, इस परिसर में धर्म कांटा भी है. इसके इसके अलावा परिसर के बड़े हिस्से में कबाड़ का सामान एकत्रित किया जाता है।

विस्फोट के वक्त अंडर थे कई मजदूर

 

जिस वक्त विस्फोट हुआ उसे वक्त फैक्ट्री में अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे. घटना के दौरान उनके हताहत होने की आशंका. विस्फोट के बाद मलबे में मानव के कटे हुए अंग मिले हैं. इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस विस्फोट में मजदूर के जान माल की क्षति हुई है. कुछ मजदूर के घायल होने की सूचना है, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वन भूमि पर दलालों से सांठ गाठ कर हो रहे पक्के निर्माण अधिकारी बन रहे अंजान     |     सागर राइस मिल फैक्ट्री से किसान के खेत मे गंदा पानी छोड़ा,तहसील,थाने में की शिकायत कोई कार्रवाही नही     |     राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |     कालोनी में रहवासियों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं,एसडीएम ने कालोनाईजर को जारी किया नोटिस     |     बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     आयुष्मान भारत निरामयम योजना अन्तर्गत जयप्रकाश चिकित्सालय में हुई पहली घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी     |     अब ग्रामीण क्षेत्र में भी दंत रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811