Let’s travel together.

नहीं थम रहे उधोगो में हादसे निको के बाद अब वन्दना ग्लोवल में हुआ हादसा,गर्म राख से झुलसे फेक्ट्री कर्मी की हुई मौत

0 732

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सिलतरा ओधौगिक क्षेत्र के उधोगो में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे कुछ दिन पूर्व निको में एक कर्मी का हाथ कटने की घटना के बाद अब वन्दना ग्लोवल फेक्ट्री में फेक्ट्री कर्मी की मौत का मामला सामने आया है।
फेस टू में स्थित वन्दना ग्लोबल फैक्ट्री में गर्म राख से झुलसे फेक्ट्री कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक मोहित यादव खरोरा क्षेत्र के रायखेड़ा का निवासी था जिसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं जो इस घटना के बाद बेसहारा हो गए उनके सर से पिता का साया उठ गया घटना 10 अप्रैल की है फेक्ट्री कर्मी मोहित यादव उम्र 42 वर्ष के ऊपर कार्य के दौरान गर्म राख गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया था उपचार के लिए उसे कालड़ा हास्पिटिल रायपुर में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान 23 व 24 अप्रैल की दरम्यानी रात उसकी मौत हो गई मोहित की मौत की खबर उसके गांव व आसपास आग की तरह फैल गई और उसके शुभचिंतक सीधे कालड़ा हॉस्पिटल व जहां पीएम हो रहा था वहां पहुच गए मृतक के बड़े भाई विहारी लाल यादव व परिवार जनों के साथ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने फेक्ट्री के सामने शव रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया सूचना मिलते ही टीआई धरसीवा शिवेंद्र सिंह राजपूत भी मौके पर पहुचे काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रबंधन 17 लाख मुआवजा देने को तैयार हुआ प्रबंधन ने अंतिम संस्कार हेतु 1 लाख नगद व 16 लाख रुपये के चेक मृतक के परिजनों के सुपुर्द किये तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
मजदूरों का भी शोषण
फेक्ट्री में लेबर ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले श्रमिको का भी भारी आर्थिक शोषण हो रहा है आसपास के गांवों से आकर यहां ठेकेदारों के अधीन मजदूरी करने वाली महिला श्रमिको को ठेदेदार किसी को दो तो किसी को मात्र ढाई सौ रुपये ही रोजाना की मजदूरी दे रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811