Let’s travel together.

24 अप्रैल को हरदा आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना, तैयारियां शुरू

0 63

हरदा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 24 अप्रैल को हरदा आ सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे किनारे अबगांवखुर्द गांव के पास सभा स्थल बनाया जा रहा है। एक दिन पहले कलेक्टर आदित्य सिंह व एसपी अभिनव चौकसे ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं जायला ले चुके हैं।

कार्यक्रम स्थल पर करीब 35 एकड़ क्षेत्र में डोम लगाया जाएगा। तमाम अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के समर्थन में पीएम मोदी सभा करने हरदा आ रहे हैं। इस दौरान करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना है।

दिल्‍ली भेजा है प्रस्‍ताव

कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को प्रस्तावित दौरा है, जिसके संबंध में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से व्यवस्था देखने आए हैं। पीएम के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्किंग व्यवस्था और ला एंड आर्डर मे कोई दिक्कत ना आए। प्रोटोकाल के अनुसार सुरक्षा की दृस्टि से तीन हेलीपड बनाए गए हैं। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि बैतूल में पीएम की सभा के बाद हरदा में सभा प्रस्तावित है। पीएम की सभा के लिए प्रस्ताव दिल्ली भेजा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811