Let’s travel together.

पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति

0 263

रायसेन। 18 वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अब विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बने शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति में बीते पांच माह के दौरान 21 लाख रुपये की वृद्धि हुई है, वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति मे भी 15 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।

शिवराज ने शुक्रवार को रायसेन में अपना नामांकन पत्र जमा किया है। इसके साथ दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3 करोड़ 42 लाख रुपये दर्शाई है, जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर में विधानसभा चुनाव के दौरान बुधनी से प्रत्याशी के तौर पर जमा कराए गए हलफनामे में शिवराज ने अपनी चल–अचल संपत्ति 3 करोड़ 21 लाख रुपये बताई थी।

इस बार लोकसभा चुनाव के लिए दी गई जानकारी में भी उन्होंने आय विवरणी में वर्ष 2021–22 की तुलना में वर्ष 2022– 23 की आय में दो लाख रुपये की कमी बताई है। शपथ पत्र के अनुसार शिवराज के पास एक करोड़ 24 लाख रुपये की चल और दो करोड़ 17 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

उन पर किसी बैंक का कर्ज नहीं है। वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह के पास एक करोड़ 17 लाख रुपये की चल और चार करोड़ 39 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। साधना सिंह के नाम 64 लाख रुपये का कर्ज है।

शिवराज के पास नहीं है कार

विदिशा संसदीय क्षेत्र से पांच बार सांसद रहे और 18 वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह के पास स्वयं की एक भी कार नहीं है। उनकी पत्नी साधना सिंह के नाम एक एंबेसडर कार है। शस्त्र के रूप में शिवराज के पास एक रिवाल्वर है। उनके पास 96 तोला सोने के जेवर और पत्नी साधना सिंह के पास 535 ग्राम सोने के जेवरात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बालमपुर में वायु सेना परिवार कल्याण संस्था का सराहनीय प्रयास, गरीब परिवारों को किया गया निशुल्क कपड़ा वितरण     |     कयामपुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हुआ विशाल भंडारा     |     विपिन बिहारी महाराज की कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभायात्रा     |     नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     यूजीसी काूनन के विरोध में शिवपुरी रहा बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सियां तोड़ी     |     केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा–सुना, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती     |     खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811